बदायूं
मिशन शक्ति-5 अभियान: हजरतपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, बताए सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपाय
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में थाना हजरतपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में उनके उपयोग के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई और ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया धोखाधड़ी तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को निडर होकर अपनी समस्याएं पुलिस से साझा करने तथा किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस सहायता का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

