10:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल

बदायूं

ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल

केशव गुप्ता

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव के पास शनिवार को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे सवार सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घायलों में सादुल्लागंज और शेरा बिछिलिया गांव के निवासी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस