3:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ईद पर फेसबुक पोस्ट बनी विवाद की वजह, ग्राम प्रधान के पति को पुलिस ने भेजा जेल

बदायूं

ईद पर फेसबुक पोस्ट बनी विवाद की वजह, ग्राम प्रधान के पति को पुलिस ने भेजा जेल

बदायूं। जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र में ईद के अवसर पर सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट ग्राम प्रधान के पति को भारी पड़ गई। पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र के नौली फतुआबाद गांव का है। गांव की प्रधान सलमा बी के पति इकरामुद्दीन ने अपनी फेसबुक आईडी से ईद की शुभकामनाओं के साथ एक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में भेड़-बकरी के साथ गोवंश की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई थी। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस से शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पोस्ट को सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली सामग्री मानते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही विवादित पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा दिया गया।
थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने और किसी भी ऐसी सामग्री को साझा न करने की अपील की, जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस