5:04 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -सड़क पर फैली मक्का बनी जानलेवा, बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल

उझानी -सड़क पर फैली मक्का बनी जानलेवा, बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल।

उझानी-बदांयू 31 मई।

बदायूं जिले में सड़क पर मक्का सुखाने की लापरवाही एक युवक पर भारी पड़ गई। बीती रात करीब 7 बजे बमनौसी/उझानी संपर्क मार्ग पर मक्का के दानों पर बाइक फिसलने से उझानी निवासी लकी टेलर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह मार्ग थाना कादरचौक व कोतवाली उझानी क्षेत्र के मध्य पड़ता है और उझानी से भूड़ा भदरौल को जोड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते दबंग किसानों ने पूरी सड़क पर मक्का फैला दी है। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

शिकायती पत्र के अनुसार, सबसे ज्यादा दिक्कत दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। जरा सा मक्का का दाना आगे आने पर बाइक फिसल जाती है। बीती रात भी ऐसा ही हुआ। उझानी निवासी लकी टेलर अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। बमनौसी गांव के पास सड़क पर फैले मक्का पर उसकी बाइक फिसल गई। हादसे में लकी को गंभीर चोट आई है। परिजन उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गए।

स्थानीय निवासी कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह यादव ने जिलाधिकारी बदायूं को शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में मांग की गई है कि अवैध रूप से सड़क पर डाली गई मक्का को जब्त कर गौशाला संचालकों के हवाले किया जाए और मक्का फैलाने वाले किसानों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि संपर्क मार्ग मक्का मुक्त हो सके और हादसों पर रोक लग सके।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन जल्द सड़क खाली कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस