3:23 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कार्यकर्ताओं ने मन से सुनी ‘मन की बात’, बोले पीएम के संबोधन से मिली नई ऊर्जा

उझानी में कार्यकर्ताओं ने मन से सुनी ‘मन की बात’, बोले पीएम के संबोधन से मिली नई ऊर्जा।

उझानी-बदांयू 31 मई।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा के उझानी स्थित कार्यालय पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना। सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को कार्यकर्ताओं ने पूरी तन्मयता से सुना।

पीएम ने एथलीट गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बस्ती के आकाश गुप्ता द्वारा मनोरमा नदी बचाने के अभियान, गोवा के बालकृष्ण अड़या के जल-संरक्षण प्रयास, गिरिजा अम्मा द्वारा छात्रों से जुटाए 40 लाख रुपये सैनिकों को समर्पित करने, डॉल्फिन रेस्क्यू एंबुलेंस, एस्ट्रोनॉमी क्लब, नीदरलैंड्स से लौटी चोला काल की ताम्र पट्टिकाएं तथा गर्मी में देसी पेय व आम की विविध किस्मों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने वाला मंच है। पीएम के विचारों से समाज के हर वर्ग को दिशा मिलती है। इस दौरान भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, ब्लाक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य,भाजपा नेता प्रभात राजपूत, हर्षवर्धन राजपूत,राजीव गोयल,विवेक राष्ट्रवादी, राहुल शंखधार,पूर्व नगराध्यक्ष अखिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस