9:17 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

छछऊ मोड़ पर दर्दनाक हादसा: ब्रेकर से उछलकर गिरी महिला की मौत

बदायूं

छछऊ मोड़ पर दर्दनाक हादसा: ब्रेकर से उछलकर गिरी महिला की मौत

केशव गुप्ता

दातागंज। दातागंज क्षेत्र के छछऊ मोड़ पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम लालोमई निवासी महिला वाहन से जा रही थी, तभी छछऊ मोड़ के पास ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन एक्सप्रेस