10:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मौसमपुर में पंचायत भवन पर लटका ताला, घरों से चल रही गांव की सरकार

बदायूं

मौसमपुर में पंचायत भवन पर लटका ताला, घरों से चल रही गांव की सरकार

केशव गुप्ता

पंचायत भवन बना शोपीस, ग्रामीणों को नहीं मिल रहीं सरकारी सुविधाएं
बदायूं। सरकार द्वारा ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया था, लेकिन समरेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मौसमपुर में हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। यहां पंचायत भवन पर अधिकांश समय ताला लटका रहता है, जिससे ग्रामीणों को निर्धारित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन में नियमित रूप से कामकाज संचालित नहीं होता और पंचायत सहायक भी भवन में बैठकर कार्य नहीं करते। ऐसे में लोगों को प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं की जानकारी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भटकना पड़ता है।
गौरतलब है कि सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग 15 से 20 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवनों का निर्माण कराया था। पंचायत सहायकों की नियुक्ति भी की गई ताकि ग्रामीणों को गांव में ही डिजिटल और प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें। लेकिन मौसमपुर में पंचायत भवन बंद रहने से इस योजना का उद्देश्य अधूरा नजर आ रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पंचायत भवन को नियमित रूप से खुलवाने तथा पंचायत सहायक की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब भवन और कर्मचारी दोनों मौजूद हैं तो फिर सरकारी सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान क्यों होना पड़े।
ट्रेंडिंग हेडलाइन
“लाखों का पंचायत भवन, फिर भी लटका ताला; मौसमपुर में घरों से चल रही गांव की सरकार”

विज्ञापन एक्सप्रेस