12:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कांस्टेबल समेत दो झुलसे

बदायूं

बदायूं में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कांस्टेबल समेत दो झुलसे

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद के दातागंज कोतवाली परिसर स्थित आवासीय कॉलोनी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कमरे में लगी एयर कंडीशनर (एसी) में अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के बाद कमरे में आग लग गई, जिससे वहां मौजूद दो लोग झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, कमरे में तैनात एक कांस्टेबल और उसका एक साथी सो रहे थे। इसी दौरान एसी में अचानक धमाका हुआ और आग भड़क उठी। घटना में दोनों झुलस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि हादसे में कांस्टेबल का साथी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं कांस्टेबल को भी चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण एसी में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद पुलिस आवासीय कॉलोनी में रहने वाले कर्मियों के बीच दहशत का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस