3:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसैहत के लाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, करन कश्यप का अग्निवीर में फाइनल चयन

बदायूं

उसैहत के लाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, करन कश्यप का अग्निवीर में फाइनल चयन

केशव गुप्ता

उसैहत। नगर पंचायत उसैहत के युवा करन कश्यप का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में फाइनल चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। करन की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष नबाब हसन, युवा मंच संगठन के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर युवा मंच संगठन के ध्रुव गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने करन कश्यप का स्वागत कर कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर करन ने यह मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे उसैहत क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष नबाब हसन ने कहा कि करन कश्यप का भारतीय सेना में चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कस्बे के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि करन देश सेवा के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन करेंगे।
करन कश्यप की सफलता पर उनके परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस