ग्यारह हजार वोल्ट लाइन का तार टूटने से घर में दौड़ा करंट, महिला झुलसी।
रिपोर्ट अमित वर्मा
उसावां। ग्यारह हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर नाली में गिरने से अफरा तफरी मच गई। तार टूटने के बाद पूरे घर में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर घर में नहा रही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले ही बिजली विभाग को टूटे तार की शिकायत की गई थी। पीड़ित परिवार बिजली घर पहुंचा था और अधिकारियों को खतरे से अवगत कराया था, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे उसावां थाना अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बिजली से चपेट में आई महीला के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं घायल महिला का इलाज जारी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

