2:30 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -लाला रामप्रसाद गोयल सर्राफ की पुत्रवधू कनक गोयल का रायपुर में निधन

उझानी -लाला रामप्रसाद गोयल सर्राफ की पुत्रवधू कनक गोयल का रायपुर में निधन।

उझानी-बदांयू 29 मई ।

नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी लाला रामप्रसाद गोयल सर्राफ परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार की पुत्रवधू एवं नोएडा निवासी रजनीश चंद्र गोयल की धर्मपत्नी कनक गोयल का 67 वर्ष की आयु में रायपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया।

रजनीश चंद्र गोयल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में जनरल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। व इस समय नोयडा में निवास करते हैं। कनक गोयल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। रायपुर के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भतीजे मनीष गोयल सर्राफ ने बताया कि सुबह निधन का समाचार मिलते ही परिवार पर वज्रपात हो गया। घर में कोहराम मच गया। उनकी सहजता और मिलनसार स्वभाव के कारण पूरे परिवार और समाज में उनका विशेष स्थान था।

पुत्रवधू के निधन की सूचना पर लाला रामप्रसाद सर्राफ के चारों सर्राफा प्रतिष्ठान आज बंद रखे गए। खबर लगते ही नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और समाज के लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने उनके निवास पर पहुंचे।

कनक गोयल अपने पीछे पति रजनीश चंद्र गोयल व भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा।

समाज ने एक संवेदनशील, ममतामयी शख्सियत को खो दिया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस