3:24 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, खेत में खाद डाल रहे बुजुर्ग दंपती गंभीर घायल

उझानी में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, खेत में खाद डाल रहे बुजुर्ग दंपती गंभीर घायल।

उझानी, बदायूं 28 मई।

कोतवाली क्षेत्र के फकीराबाद गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खेत में खाद डाल रहे 60 वर्षीय लेखराज और उनकी 58 वर्षीय पत्नी सरस्वती पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे लेखराज पुत्र बाबूराम अपनी पत्नी सरस्वती के साथ खेत में खाद डालने गए थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड, जिसे स्थानीय भाषा में “डंगारा” कहा जाता है, उन पर टूट पड़ा। सैकड़ों मधुमक्खियों के डंक मारने से दंपती चीखते हुए खेत में गिर पड़े।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान लाठी-डंडे लेकर दौड़े और धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया। ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज, रेफर कर दिया। फिलहाल दंपती का इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पुराने लोगों का मानना है कि अत्यधिक गर्मी व बरसात के मौसम में मधुमक्खियां अक्सर उग्र हो जाती हैं। खेत पर जाते समय सावधानी बरतें।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस