7:53 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, दातागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बदायूं

गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, दातागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बदायूं: जनपद की थाना दातागंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना दातागंज पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त राधाकृष्ण उर्फ मटरू पुत्र महेन्द्रपाल निवासी ग्राम फिरोजपुर को नगरिया से फिरोजपुर जाने वाले मार्ग पर शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना दातागंज में आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नाहर सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस