2:30 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

बदायूं

सहसवान पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

बदायूं के थाना सहसवान पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है, जिसमें तीन जोड़ी पायल, दो हथफूल, छह सफेद धातु के सिक्के और दो हजार रुपये शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुनेन्द्र पुत्र इन्द्रपाल निवासी गवरा फिरोजपुर थाना इस्लामनगर और मुन्ना पुत्र मकसूद निवासी चदोई थाना इस्लामनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने थाना सहसवान, इस्लामनगर और उघैती क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया है।
बताया गया कि आरोपियों ने गांव अमनपुर में घर का ताला तोड़कर चोरी की थी, जबकि इस्लामनगर क्षेत्र में सोलर प्लांट का स्टार्टर भी चोरी किया था। चोरी का अधिकांश सामान राह चलते लोगों को बेचकर रुपये खर्च कर दिए गए।
दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को मिचौना की मंढैया के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित सिंह समेत थाना सहसवान पुलिस के जवान शामिल रहे।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस