बदायूं
भीषण गर्मी में उसावां बाजार के व्यापारियों ने बांटा शरबत, राहगीरों को दी राहत
उसावां। लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए उसावां नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में व्यापारियों द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाजार में आने-जाने वाले राहगीरों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों से गर्मी में सावधानी बरतने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील भी की। शरबत वितरण के दौरान बाजार में काफी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने व्यापारियों के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।
इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से व्यापारी प्रदीप गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, केशव गुप्ता, पत्रकार अंकित गुप्ता, मुरारी लाल गुप्ता, सनोज गुप्ता, सानू गुप्ता सहित बाजार के कई व्यापारी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

केशव गुप्ता

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

