ज्ञान की ज्योति से आलोकित हो रहा संतोष कुमारी सरस्वती विद्या मंदिर काॅलेज सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश द्वार खुले।
उझानी, बदायूं 26 मई ।
जहाँ संस्कारों की नींव पर भविष्य की इमारत गढ़ी जाती है, जहाँ विद्या को दान नहीं, धर्म माना जाता है, उस पावन तीर्थ संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उझानी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने ज्ञान-मंदिर के द्वार खोल दिए हैं।
“विद्या ददाति विनयम्” के मूलमंत्र को आत्मसात कर यह विद्यालय कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 (सभी संकाय) के जिज्ञासु विद्यार्थियों का आह्वान करता है। प्रवेश की एकमात्र अर्हता है पिछली कक्षा में उत्तीर्णता और ज्ञानार्जन की तीव्र लालसा।
यह मात्र विद्यालय नहीं, संस्कारशाला है।
प्रबंधक रतनकुमार जिंदल के कुशल नेतृत्व में, यहाँ अनुशासन की कठोरता में स्नेह का अमृत घुला है। योग्य एवं अनुभवी आचार्यों के सान्निध्य में विद्यार्थी न केवल पुस्तकीय ज्ञान, अपितु जीवन-दर्शन भी ग्रहण करते हैं। अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाएं जहाँ विज्ञान को पंख देते हैं, वहीं नैतिक शिक्षा एवं चरित्र निर्माण यहाँ की आत्मा है। सर्वांगीण विकास और उत्तम परिणामों की अटूट परंपरा ही इस विद्यापीठ की पहचान है।

आचार्य प्रधान प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में यह विद्यालय आपके पाल्यों के उज्ज्वल भविष्य का सूत्रपात करने को तत्पर है। किंतु स्मरण रहे, अवसर प्रतीक्षा नहीं करते और सीटें सीमित हैं।
संपर्क सूत्र: 9457281575
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

