12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 26 मई को क्रिएटिव मीटिंग का आयोजन

उझानी की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 26 मई को क्रिएटिव मीटिंग का आयोजन।

उझानी, 25 मई 2026।

शहर की कला, साहित्य और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक सूत्र में पिरोने के लिए 26 मई को एक विशेष क्रिएटिव मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक राजन मेंदीरत्ता ने बताया यह बैठक मंगलवार सुबह 10 बजे भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी में होगी। इसमें नगर के कलाकार, कवि, गायक, एंकर, डिजाइनर, लेखक और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उझानी की छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें एक साझा मंच प्रदान करना है। बैठक में भविष्य की सांस्कृतिक गतिविधियों और सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

उझानी क्रिएटिव मीटिंग 26 मई 2026, सुबह 10:00 बजे
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी में आयोजित की जाएगी।

इसमें नगर के सभी कलाकार, कवि, गायक, एंकर, डिजाइनर, लेखक आमंत्रित हैं। शहर के रचनात्मक व्यक्तित्वों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस