उझानी में अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त, कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन।
उझानी, बदायूँ 24 मई 2026।
कस्बा उझानी में पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। समस्या से परेशान नगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की।
नगर अध्यक्ष सियासत खाँ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि उझानी में बार-बार बिजली काट दी जाती है। कभी-कभी पूरी रात बिजली गुल रहती है, जिससे भीषण गर्मी में बच्चों की पढ़ाई और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कुछ इलाकों में 10 घंटे की कटौती का नया शेड्यूल लागू किया गया है। कई मोहल्लों में दिन के समय भी घंटों बिजली नहीं आती।
ज्ञापन में DM से मांग की गई है कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर जनता को राहत दी जाए। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर, सोहन पाल कश्यप, पप्पू पाल कश्यप, ठा. उदयभान सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने की अपील की है।
—
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

