3:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली। शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में भीषण आग: हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी राख

शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में भीषण आग: हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी राख

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते पूरी मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सैकड़ों दुकानें और गोदाम जलकर राख हो गए। इस हादसे में हजारों लोगों की वर्षों की मेहनत, पूंजी और रोजगार खत्म हो गया।
स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि कई गरीब परिवारों ने कर्ज और उधार लेकर अपना कारोबार खड़ा किया था। फर्नीचर मार्केट ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थी। आग लगने के कारणों को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे हादसा मान रहे हैं, जबकि कुछ ने साजिश की आशंका भी जताई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त फायर ब्रिगेड वाहन समय पर उपलब्ध नहीं हो सके। लोगों ने दावा किया कि शुरुआती घंटों में पानी और संसाधनों की कमी के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
व्यापारियों और प्रभावित परिवारों ने दिल्ली सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता, पुनर्वास और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि सरकार को तत्काल राहत पैकेज की घोषणा कर प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन और कारोबार को खड़ा कर सकें।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस