8:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी ब्लैकआउट: बरेली से आई टीम, शाम तक बिजली आने की उम्मीद

उझानी ब्लैकआउट: बरेली से आई टीम, शाम तक बिजली आने की उम्मीद।

उझानी बदायूं 23 मई ।

4 दिन से अंधेरे में डूबे उझानी के लिए राहत की खबर। बरेली से आई इंजीनियरों की स्पेशल टीम ने 5 MVA के फेल ट्रांसफार्मर को चेक किया और आशा जताई है कि इसे आज ही ठीक कर लिया जाएगा।

XEN साहब ने बताया – “बरेली की टीम काम पर लग गई है। ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वाला था, वोल्टेज की दिक्कत आ रही थी। टीम को भरोसा है कि शाम तक फॉल्ट दूर हो जाएगा।”

JE अविनाश कुमार बोले – “पहले सहसवान से नया ट्रांसफार्मर मंगवाने का प्लान था, पर बरेली टीम के आने से उम्मीद जगी है। अगर 5 MVA वाला चालू हो गया तो तत्काल लोड दिया जाएगा।”

4 दिन से फैक्ट्रियां बंद, दुकानें ठप और गर्मी में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल हैं। अब टीम के बयान के बाद लोगों को शाम तक बिजली आने की उम्मीद है।

फिलहाल पूरा उझानी इसी ‘अच्छी खबर’ के इंतजार में है। अगर ट्रांसफार्मर चालू हुआ तो 4 दिन के ब्लैकआउट से राहत मिलेगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस