उझानी में बिजली संकट गहराया, नया ट्रांसफार्मर भी निकला ‘बीमार’
JE-SDO के फोन बंद, 3 दिन से अंधेरे-प्यास से जूझ रहे लोग, XEN का वादा भी हवा।
उझानी (बदायूं) 23 मई ।
देहरादून से आई सर्दी की जगह भीषण गर्मी लेकर आया नया ट्रांसफार्मर भी उझानी की जनता को धोखा दे गया। नगर के 5 MVA क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के खराब होने के बाद लगाए गए नए ट्रांसफार्मर में भी तकनीकी खराबी निकल आई है।
बिजली विभाग के सूत्रों की मानें तो नया ट्रांसफार्मर पूरा वोल्टेज नहीं दे पा रहा। एसडीओ के रोस्टिंग से 10 एमबीए ट्रांसफार्मर से शहर के पांचों फीडरों पर बिजली देने के आदेश पर भी अमल नहीं हो रहा , बिजली पांच मिनट आकर गायब हो जा रही है। आधा घंटा भी लगातार सप्लाई नहीं मिल पा रही।
चार दिन से बत्ती-पानी गुल
ट्रांसफार्मर खराब हुए चार दिन बीत चुके हैं। हालात ये हैं कि भीषण गर्मी में न बिजली है न पानी। लोगों की रातें छतों पर और दिन पसीने में कट रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से संपर्क की कोशिश नाकाम रही। जेई और एसडीओ के मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिल रहे हैं।
XEN का दावा भी फेल
एक्सईएन ने बीती शाम तक नए ट्रांसफार्मर से सप्लाई सुचारू करने का दावा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं हो सका। विभाग का कहना है कि जैसे ही किसी फीडर पर लाइन आती है, लोग एक साथ एसी, कूलर, पंखे और समर चला देते हैं। लोड बढ़ते ही ओसीबी ट्रिप कर जाती है।
विभाग की अपील
अधिकारियों का कहना है कि अगर उपभोक्ता कुछ समय के लिए लोड कम कर दें तो बिजली कुछ देर टिक सकती है। वरना ट्रांसफार्मर ठीक होने में अभी 3-4 दिन और लग सकते हैं। तब तक उझानी की रातें ऐसे ही काली रहेंगी।
जनता में आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि अफसर फोन नहीं उठाते और न ही कोई सही जानकारी दे रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार गर्मी में बेहाल हैं। पानी की सप्लाई भी बिजली पर निर्भर होने से ठप है।
रिपोर्ट- [राजेश वार्ष्णेय एमके]
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

