बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स मीट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को विद्यालय से जोड़ना तथा बच्चों के समग्र विकास में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था। सभी माताएं पर्पल थीम के अनुरूप परिधानों में पहुंचीं, जिससे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिला। कार्यक्रम में रैंप वॉक मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ समान फेस मास्क पहनकर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी। इसके अलावा विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियां भी आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन माताओं को सम्मानित किया गया। इसमें मानसी जैन को बेस्ट मदर चुना गया और उन्हें सैश व क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि मां ही बच्चे के चरित्र और भविष्य को आकार देती है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी माताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय और अभिभावकों के रिश्तों को मजबूत बनाते हैं। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

