2:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी को मिली बड़ी राहत: देहरादून से आया 5 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर, कल से बंद होगी रोस्टिंग

उझानी को मिली बड़ी राहत: देहरादून से आया 5 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर, कल से बंद होगी रोस्टिंग।

उझानी बदांयू 22 मई।

उझानी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुकून भरी खबर है। पिछले दो दिनों से 5 एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर के फुंकने से रोस्टिंग की मार झेल रहे इलाके के लिए देहरादून से 5 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफाॅर्मर सुबह उझानी पहुँच गया है।

एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि नया ट्रांसफाॅर्मर स्थानीय सबस्टेशन पर पहुँच गया है तकनीकी टीम ने इंस्टॉलेशन का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि ट्रांसफाॅर्मर को जोड़ने और चालू करने का पूरा कार्य कल शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।

5 एमवीए के इस नए ट्रांसफाॅर्मर के ऊर्जीकृत होते ही क्षेत्र में रोस्टिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही बारी-बारी से हो रही बिजली कटौती यानी रोस्टिंग भी पूरी तरह बंद हो जाएगी। पीक आवर्स में भी अब उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।

बिजली विभाग ने संकट के समय धैर्य और सहयोग बनाए रखने के लिए सभी सम्मानित उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त किया है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि है और भविष्य में भी बेहतर आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस