उझानी: एपीएस इन्टरनेशनल स्कूल के छात्रों ने फनसिटी बरेली में की मौज-मस्ती, परीक्षा का तनाव किया दूर।
उझानी बदांयू 21 मई ।
ए0पी0एस0 इन्टरनेशनल स्कूल, उझानी के कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के बाद फनसिटी, बरेली का शैक्षिक भ्रमण किया और जमकर मौज-मस्ती की।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने वाटर पार्क में खूब आनंद लिया। इसके साथ ही अफ्रीकन जंगल, भूत बंगला, मुगैम्बो की गुफा, बम्पिंग कार, घोस्ट राइड, क्रेजी कार आदि झूलों का भरपूर लुत्फ उठाया। छात्रों ने डांस कर भी अपना तनाव दूर किया।
इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा और स्वयं भी मौज-मस्ती में शामिल हुए।
विद्यालय के प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने कहा, “इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है। प्रत्येक विद्यालय को समय-समय पर ऐसे भ्रमण कराने चाहिए।”
प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अध्ययन के साथ-साथ भ्रमण भी विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करता है।
इस भ्रमण में सभी कक्षाध्यापक-कक्षाध्यापिकाओं के अलावा शशि शर्मा, रिधिमा थरेजा, विवेक सिंह, लवनीश साह व नकी अहमद भी छात्रों के साथ रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

