3:18 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली- गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए दाना पानी कार्यक्रम

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट(रजि.) भारत ने प्रचंड धूप की गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए दाना पानी कार्यक्रम गांधी उद्यान पार्क बरेली में किया भीषण गर्मी से पक्षियों गौरैया चिड़िया, कोयल,फकता, कौआ, टिटहरी, कुछकुछबा, तोता आदि पक्षियों को बचने के लिए पक्षियों को पीने लिए मिट्टी के कुंडों में पानी और खाने के लिए प्लास्टिक कटोरा में दाना रखने का कार्यक्रम संस्थान द्वारा किया गया इस संबंध में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया कि गर्मी का तापमान 40-42 डिग्री पहुंच गया है और पक्षियों को पानी दानें की किल्लत बढ़ गई है दिन प्रतिदिन पक्षियों की जाती विलुप्त होती जा रही है जहां-तहां गड्डो में भरा हुआ पानी जिसे पीकर पक्षी अपना जीवन निर्वाह करते हैं तेज धूप के कारण वह सब सुख गया है जिसके कारण पक्षी दिन प्रतिदिन मारते जा रहे हैं पक्षियों कीप्रजातियां खत्म हो रही है उसको बचाने के लिए आज संस्थान ने दाना पानी कार्यक्रम करके शहर के विभिन्न पार्कों में गांधी उद्यान, सी.आई पार्क, जिला कलेक्ट्रेट, बड़ा हनुमान मंदिर, पहलवान साहब का मंदिर कैंट, आदि पेड़ आदि खुले स्थानों पर पीने के लिए पानी और खाने के लिए दान पक्षी के लिए रखा है जिससे उनकी भूख और प्यास से रक्षा हो सके संस्थान का प्रयास है कोई भी जीव पक्षी भूख प्यास ना मरे दाना पानी कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, डॉ. अखिलेश गुप्ता, रामकिशोर, जिला अध्यक्ष आर्यन सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया


विज्ञापन एक्सप्रेस