2:41 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

बदायूं

सहसवान में बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार, दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप

“घर में घुसकर की मारपीट, बुजुर्ग महिला ने कोतवाली पहुंच सुनाई आपबीती”

बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां मोहल्ला चौधरी निवासी एक बुजुर्ग महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित बुजुर्ग महिला का आरोप है कि घटना के समय उसकी पुत्रवधू और पोती घर के अंदर अकेली मौजूद थीं। इसी दौरान मोहल्ले के अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।
महिला के अनुसार जब परिवार की ओर से उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया तो आरोपित आक्रोशित हो गए और कथित रूप से जबरन घर के अंदर घुस आए। आरोप है कि दबंगों ने परिवार के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की तथा महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस