10:38 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर थाना पुलिस ने चलाया सघन बैंक चेकिंग अभियान

बदायूं में अपराधियों पर शिकंजा कसने को पुलिस अलर्ट, हजरतपुर थाना पुलिस ने चलाया सघन बैंक चेकिंग अभियान

बदायूं। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना हजरतपुर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न बैंक, एटीएम और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों के बाहर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। वहीं एटीएम केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों को परखा गया और बैंक परिसरों में आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी गई। पुलिस की अचानक सक्रियता से संदिग्ध तत्वों में हड़कंप मचा रहा।
थाना हजरतपुर पुलिस ने बैंक सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अज्ञात व्यक्ति या संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस ने बैंक प्रबंधकों से सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, अलार्म सिस्टम को सक्रिय रखने और ग्राहकों को साइबर ठगी से जागरूक करने की अपील भी की।
थाना हजरतपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और बैंक ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस