उझानी में 4.6 किलो डोडा पकड़ा, एक गिरफ्तार।
उझानी बदायूं 14 मई ।
उझानी कोतवाली पुलिस ने 13 मई की शाम गश्त के दौरान रौली रोड पर एक युवक को 4.630 किलो अवैध डोडा छिलका के साथ पकड़ा। आरोपी राकेश मौर्य, निवासी गद्दी टोला, पुलिस को देखकर भागने लगा था। पीछा कर उसे दबोचा गया। NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को रात 10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद माल सील कर दिया गया है।
–
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

