15 मई से रेलवे इज्जतनगर मंडल में चलेगा पर्यावरण संरक्षण अभियान।
थीम ‘क्लाइमेट चेंज’, मिशन लाइफ के तहत 5 जून तक होंगे कार्यक्रम।
बरेली, 13 मई।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल 15 मई से 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष में विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश और मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में चलने वाले इस अभियान की थीम ‘क्लाइमेट चेंज’ रखी गई है।
‘मिशन लाइफ’ के तहत चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। अभियान के दौरान मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों और रेलवे कॉलोनियों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान चलाए जाएंगे।
इसके अलावा ‘से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक’ जागरूकता कार्यक्रम, जल-ऊर्जा संरक्षण गतिविधियां, पौधा वितरण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता, वॉकाथॉन और जन जागरूकता रैली का भी आयोजन होगा।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘पानी बचाएं, ऊर्जा बचाएं’ और ‘सिंगल-यूज प्लास्टिक को ना कहें’ जैसे संदेशों का व्यापक प्रचार किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

