12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में जातिगत प्रताड़ना से तंग आकर 18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, 4 लोगों पर FIR दर्ज।

उझानी में जातिगत प्रताड़ना से तंग आकर 18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, 4 लोगों पर FIR दर्ज।

उझानी, बदायूं 13 मई 2026।

उझानी थाना क्षेत्र के गांव नरऊ में जातिगत गालियों और लगातार मारपीट से परेशान होकर 18 वर्षीय अमन ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता पिन्टू ने चार युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CO उझानी को जांच सौंपी है।

पिता पिन्टू के मुताबिक, अमन गांव के ही जजवेन्द्र, अनंत, अमर और लकी के साथ टाइल लगाने का काम करता था। कुछ दिन पहले अमन ने अलग होकर अपना काम शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर चारों आरोपी अमन को ‘ठेकेदार बनेगा’ कहकर ताने देते थे। FIR में लिखा है कि आरोपियों ने अमन के साथ लगातार मारपीट की और जातिसूचक गालियां देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

लगातार धमकी और उत्पीड़न से तंग आकर अमन ने 11 मई 2026 को अपनी जान दे दी। पिता का आरोप है कि बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया।

उझानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच का जिम्मा CO उझानी को सोंपा गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस