2:00 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 2026 पर शिखर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में प्रेरणादायक कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 2026 पर शिखर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में हुआ भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम

आज International Nurses Day के अवसर पर संस्थान परिसर में “OUR NURSES. OUR FUTURE. EMPOWERED NURSES SAVE LIVES.” थीम के अंतर्गत एक भव्य, प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग पेशे से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण, सेवा भावना, अनुशासन एवं मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, नर्सिंग स्टाफ एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन नर्सिंग ट्यूटर राधा गौर एवं नर्सिंग छात्रा भूमि द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। उन्होंने अपने आकर्षक संचालन से कार्यक्रम को निरंतर ऊर्जावान बनाए रखा।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा नर्स दिवस के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए गए। नर्सिंग छात्रा हिरा बी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नर्सें केवल मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में मरीजों एवं उनके परिवारों को मानसिक संबल भी प्रदान करती हैं। इसके अतिरिक्त छात्रा स्वाति, सुगंध, सुदेश, रिदा, इंशा, काजल एवं गायत्री द्वारा कविता पाठ एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रोल प्ले एक्ट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस प्रस्तुति में अस्पतालों में नर्सों की जिम्मेदारियों, सेवा भावना एवं मरीजों के प्रति उनके व्यवहार को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग ट्यूटर सुश्री प्रज्ञा सक्सेना द्वारा फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल के जीवन, संघर्ष एवं नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान पर पी.पी.टी. प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने आधुनिक नर्सिंग की नींव रखी और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान की। इसके अतिरिक्त फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित एक लघु वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसे छात्र-छात्राओं ने रुचिपूर्वक देखा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा कोविड-19 महामारी पर आधारित विशेष समूह नृत्य एवं अभिनय प्रस्तुत किया गया, जिसमें कोरोना काल के दौरान नर्सों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया। प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया तथा उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के डायरेक्टर श्री राजन मेन्दिरत्ता, अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख कादरचौक श्री वीरेन्द्र राजपूत ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय की ट्रेनिंग इंचार्ज सिस्टर मरियम चरन, जिला पुरुष चिकित्सालय की मैट्रन रीता सरन, ऊषा पाल, आई.सी.यू. इंचार्ज अनु सिंह, सिस्टर इंचार्ज वंदना रानी तथा नर्सिंग ऑफिसर राजेश द्विवेदी, मानसी अग्रवाल, ज्योति तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी की सिस्टर इंचार्ज विनी नोरिन टर्नर एवं ज्योति राजपूत के साथ साथ शिखर नर्सिंग होम उझानी की नर्सिंग ऑफिसर पिंकी यादव एवं मानसी शर्मा की सेवाओं एवं नर्सिंग क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भूरि- भूरि प्रशंसा की तथा स्मृतिचिन्ह एवं पुष्प-गुच्छ दे कर सम्मानित किया साथ ही समाचार पत्रों के संपादक एवं पत्रकारों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया |

मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज के उपचार में डॉक्टर के साथ-साथ नर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नर्सें अपने समर्पण, धैर्य एवं सेवा भावना से मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेहनत, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

श्री राजन मेंदिरत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि नर्सें हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं और समाज में उनका योगदान सदैव सम्माननीय रहेगा।

पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं प्रेरणादायक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान परिवार ने सभी नर्सों को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस