1:34 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

बदायूं

बदायूं पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

बदायूं। जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से बदायूं पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर जारी आदेश के तहत 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर नई तैनाती दी गई है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण शाखाओं और इकाइयों में बदलाव किए गए हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यप्रणाली में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह को प्रभारी समन सेल से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सागर को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल से प्रभारी समन सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल में तैनाती मिली है।
इसी क्रम में निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुंडीर को पुलिस लाइन से प्रभारी आरटीसीओ बनाया गया है। निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा को थाना बिनावर में निरीक्षक अपराध का दायित्व सौंपा गया है। निरीक्षक अजयपाल सिंह को प्रभारी यूपी-112 से यातायात निरीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह को जनपदीय अंगुली चिन्ह इकाई से प्रभारी यूपी-112 नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक लल्लू राम को प्रभारी विधि प्रकोष्ठ से जनपदीय अंगुली चिन्ह इकाई भेजा गया है। उपनिरीक्षक ललित गिरी को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में तैनाती दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक हरी मोहन को चौकी नूरपुर पिनौनी, थाना इस्लामनगर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक दीनानाथ मौर्य को प्रभारी आरटीसीओ से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जनपद की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस