1:33 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -फंदे से झूलता मिला युवक, PM रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

उझानी -फंदे से झूलता मिला युवक, PM रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि।

परिजन बोले हत्या कर लटकाया, मारपीट के केस में कार्रवाई न होने से था आहत।

उझानी पुलिस- सभी बिंदुओं पर जांच, मारपीट वाली फाइल भी खुली।

उझानी-बदांयू 12 मई ।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के नरऊ गांव में 18 वर्षीय युवक अमन की मौत का मामला गरमा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। इसके बाद पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सोमवार सुबह अमन पुत्र पिंटू का शव घर के बाहर पशुशाला में पड़ा मिला था। पुलिस को पास के पेड़ पर दुपट्टे से बना फंदा भी लटका मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर दुपट्टे और पेड़ की ऊंचाई की नापजोख की।

मृतक के भाई अमरपाल ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा कि अमन की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि 1 दिन पहले अमन के साथ मारपीट हुई थी। लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर अमन ने जान दी।

उझानी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिर भी परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। अगर आत्महत्या के लिए उकसाने के सबूत मिले तो सख्त कार्रवाई होगी। मारपीट वाले पुराने केस की फाइल भी दोबारा देखी जा रही है कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस