12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जगद्गुरु ने टॉपर छात्रों को साइकिल देकर दिया आशीर्वाद

उझानी-बदांयू 12 मई ‌।

श्रीधाम पुष्कर जगन्नाथ धाम नैमिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचंद्राचार्य जी महाराज ने श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज के दो मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल की चाबी देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

मंगलवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल में जिले में 9वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय टॉप करने वाली छात्रा कु. मुस्कान साहू और इंटरमीडिएट में विद्यालय टॉपर रहे गौरव साहू को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के संस्थापक स्व. ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में प्रतिभावान बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु साइकिल देने की परंपरा है। पूज्य जगद्गुरु स्वामी जी ने अपने हाथों से दोनों टॉपरों को साइकिल की चाबी सौंपी।

इस दौरान स्वामी जी ने कहा कि विद्या के साथ संस्कार जरूरी हैं। बच्चों को देश और समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती ममता शर्मा, गुन गुन शर्मा, आन्या शर्मा, कमला कांत जी महाराज, राजीव लोचन जी, प्रधानाचार्य राजेंदर सिंह, उप प्रधानाचार्य अजब सिंह यादव, पंकज सक्सेना, मुकेश कुमार सिंह तोमर, विपन शर्मा, जसवीर यादव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस