1:09 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसावा में गैस संकट गहराया: सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे उपभोक्ता

उसावा में गैस संकट गहराया: सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे उपभोक्ता, सप्लाई ठप होने से बढ़ा आक्रोश

उसावा, बदायूं। नगर पंचायत उसावा में रसोई गैस सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं के सामने घरेलू गैस का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कस्बे में किसी भी गैस एजेंसी का स्थानीय कार्यालय न होने और बाहरी क्षेत्रों से होने वाली सप्लाई बंद पड़ने के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले शाहजहांपुर जिले के बारा कला क्षेत्र स्थित रघुनंदन दास गैस एजेंसी के माध्यम से उसावा कस्बे में नियमित गैस सिलेंडरों की सप्लाई होती थी। इसके अलावा अकबरपुर के नाम से संचालित एचपी गैस सप्लाई वाहन भी नगर क्षेत्र में पहुंचते थे, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू गैस उपलब्ध हो जाती थी। लेकिन पिछले काफी समय से सप्लाई गाड़ियों का आना लगभग बंद हो गया है।
सप्लाई बाधित होने से लोगों को सिलेंडर लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है, क्योंकि घरेलू रसोई का पूरा संचालन गैस सिलेंडर पर निर्भर है।
नगरवासियों का आरोप है कि कस्बे में कोई स्थायी एजेंसी न होने के कारण उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी भी नहीं मिल पाती। कई परिवारों में गैस खत्म होने के बाद चूल्हे जलाने तक की नौबत आ गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी संचालकों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि उसावा जैसे बड़े कस्बे में नियमित गैस वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। वहीं उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे आंदोलन करने को मजबूर

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस