12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण, 120 की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल

बदायूं में रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण, 120 की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल

उझानी-बदांयू 11 मई 2026।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में सोमवार को संरक्षा का बड़ा इम्तिहान हुआ। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीत सक्सेना ने बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखंड पर पहले दिन गहन निरीक्षण किया।

ओएमएस स्पेशल से पहुंचे सीआरएस ने किमी 398/8-399/13 पर स्थित मेजर पुल संख्या 410 की संरक्षा परखी। इसके बाद एसईजे प्वाइंट संख्या 41 और 42 का बारीकी से जायजा लेकर वे मानपुर नगरिया स्टेशन पहुंचे।

निरीक्षण के बाद सबसे अहम रहा स्पीड ट्रायल। सीआरएस ने ओएमएस स्पेशल ट्रेन से सोरों शूकर से बितरोई रेल खंड पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया। ट्रायल के दौरान ट्रैक और पुलों की मजबूती परखी गई।

इसके अलावा रेल संरक्षा आयुक्त ने इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। इस दौरान स्टील गर्डर ब्रिज संख्या 92 का संरक्षा निरीक्षण कर खामियां तलाशीं।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, मुख्य ब्रिज इंजीनियर राजीव वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार समेत मंडल के तमाम शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि संरक्षा निरीक्षण सफल रहा। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस