3:23 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की खुदी सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर डीएम को भेजा ज्ञापन

उझानी की खुदी सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर डीएम को भेजा ज्ञापन।

उझानी-बदायूं 11 मई।

उझानी में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खोदे गए गड्ढों ने जनता की नाक में दम कर दिया। सोमवार को गुस्साए कांग्रेसी कश्यप पुलिया के समीप ही सड़क पर ही धरने पर बैठ गए! कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तिराहे तक खस्ताहाल सड़क को लेकर ऐसा हंगामा कटा कि प्रशासन के कान खड़े हो गए।

पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. अरुण पाराशर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने पहले जोरदार धरना दिया, फिर डीएम बदायूं के नाम ज्ञापन नपा के सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी को सौंप दिया। बोले: “डीएम साहब तक हमारी चीख पहुंचा दो। घंटाघर से डॉ. आफाक तिराहे तक सड़क नहीं, कब्र खुदी है। रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं, ठेकेदार AC में सो रहा है!”

धरने को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष रियासत खां ने कहा कछला रोड पर ट्रैफिक ऐसा फंसा कि पैदल निकलना भी जंग जीतने जैसा लगता है स्कूल-कॉलेज के बच्चे घंटों जाम में फंसे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर सडक खोदकर ऐसी छोड़ी कि बाइक वाले भगवान भरोसे चलते हैं।
काम की रफ्तार देखकर कछुआ भी शरमा जाए। जनता पूछ रही है – सड़क बनेगी या अगली पीढ़ी देखेगी ?

धरने में पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर, मुजाहिद रजा खां,धीरज कश्यप, चंद्र पाल कश्यप,आनंद कश्यप, करन कश्यप, मदन, राजेन्द्र श्रीवास्तव, विकास, देवेन्द्र समेत पूरी टीम डटी रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस