2:22 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद, युवक की मौत पर उठे सवाल: हत्या या आत्महत्या ?

बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद, युवक की मौत पर उठे सवाल: हत्या या आत्महत्या ?।

पुलिस की ‘सुस्ती’ पर परिजनों का फूटा गुस्सा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

उझानी, बदायूं 11 मई 2026।

बदायूं के उझानी क्षेत्र में 18 साल के अमन की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार सुबह नरऊ गांव में अमन का शव उसकी पशुशाला के गेट पर मिला। पेड पर एक दुपट्टा भी मिला। मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
——-
बाइक टक्कर से लूट तक: कैसे बिगड़ा मामला

मामले की शुरुआत रविवार को बाइक की मामूली टक्कर से हुई थी। मृतक अमन के भाई अमरपाल का आरोप है कि टक्कर के बाद गांव के पांच युवकों ने अमन को घेरकर पीटा और उसकी बाइक व 20 हजार रुपये लूट लिए। अमन सीमेंट लेने जा रहा था।
——–
पुलिस पर लापरवाही का आरोप, फाड़ी तहरीर की कॉपी


अमरपाल ने बताया कि रविवार को ही उझानी कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस की अनसुनी से गुस्साए अमन ने खुद तहरीर की कॉपी फाड़ दी थी। “अगर पुलिस समय पर एक्टिव हो जाती तो मेरा भाई जिंदा होता ?।
————

घटनास्थल पर मिला दुपट्टा, उलझी गुत्थी

परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह शव पशुशाला के गेट पर पड़ा मिला। अमन के गले पर निशान थे। वहीं घटनास्थल पर एक दुपट्टा भी बंधा मिला, जो आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस इसी दुपट्टे और गले के निशान को लेकर उलझी है। हत्या का आरोप है तो आत्महत्या का एंगल भी सामने है।
——-
अफसर मौके पर, गांव में फोर्स तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सीओ सुनील कुमार ने कहा, “सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बाइक टक्कर, लूट, तहरीर और दुपट्टा मिलने की पूरी कड़ी जोड़ी जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। जो भी दोषी होगा, बख्शा नहीं जाएगा।”

फिलहाल नरऊ गांव में अमन की मौत बाइक टक्कर से शुरू हुए विवाद, पुलिस की सुस्ती और हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस