2:47 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय दातागंज में संपन्न हुई

आज दिनांक 10.05.2026 दिन रविवार को जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय दातागंज में संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि श्री अवधेश कुमार शाक्य मंडल अध्यक्ष बरेली मंडल बरेली व जयप्रकाश मौर्य जी मंडल उपाध्यक्ष बरेली मंडल बरेली के रहे अतिथि श्री राजेश कुमार शाक्य मंडल सचिव बरेली मंडल बरेलीरहे, अवधेश शाक्य ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी विधानसभा की बूथ कमेटी का गठन बहुत जल्द कर लिया जाए जिससे आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की जाए, बैठक को संबोधित करते हुए जयप्रकाश मौर्य जी ने सभी कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनकर सम्मानित किया व कहा की हमारे कार्यकर्ता इसी प्रकार तन मन से गांव गांव जाकर प्रत्येक विधानसभा में बूथ का गठन कर रिपोर्ट सौंपे जिससे कार्य को गति दी जा सके, व मंडल सचिव श्री राजेश कुमार ने समाज को एकजुट होने का मंत्र दिया और कहा कि हमें हर समाज के लोगों को पार्टी में जोड़ना है जिससे हमें हक अधिकार मिले व जिसकी जितनी संख्या भारी हो उसकी उतनी हिस्सेदारी सरकार में मिले, 117 विधानसभा दातागंज के प्रभारी व पूर्व प्रत्याशी गणेशचंद्र शाक्य ने अपने विचार रखे,और उन्होंने माननीय बाबूजी के कार्यक्रम लेने की अपील की सभी कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बाबूजी माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी का कार्यक्रम आपकी विधानसभा में लगाया जाएगा बैठक की अध्यक्षता श्री अजय कुमार शाक्य ने, मंच का संचालन हीरालाल शाक्य जी ने किया,कार्यक्रम में विनोद शाक्य श्री राम शाक्य धर्मेंद्र शाक्य, सर्वेंद्र शाक्य,प्रमोद शाक्य,धीर सिंह शाक्य, राजू शाक्य,दिलीप कुमार राजेश शाक्य ,सत्येंद्र शाक्य, गौरव शाक्य , रामावतार शाक्य,आदि लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस