उझानी, बदायूँ 10 मई ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव निवासी शिवशंकर प्रजापति किशोरी को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर मोटर साइकिल से ले गया। किशोरी घर से सोने के जेवर और 6000 रुपये भी साथ ले गई।
परिजनों के मुताबिक 7 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे किशोरी ठंडा लेने दुकान गई थी, फिर वापस नहीं लौटी। 9 मई को परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह को सौंपी है। आरोपी से 9 मई सुबह 8:52 बजे मोबाइल पर बात भी हुई है। पुलिस टीमें किशोरी की तलाश में जुटी हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

