1:08 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस का सख्त एक्शन, बाजारों से लेकर स्कूलों तक चला एंटी रोमियो अभियान

बदायूं

मिशन शक्ति-5 के तहत अलापुर पुलिस का सख्त एक्शन, बाजारों से लेकर स्कूलों तक चला एंटी रोमियो अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत थाना अलापुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर मनचलों व संदिग्ध व्यक्तियों में हड़कंप मचा दिया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान बिना वजह घूम रहे संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई तथा कई लोगों को कड़ी चेतावनी देकर भविष्य में अनुचित गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अचानक चले इस अभियान से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और मनचलों में पुलिस कार्रवाई का डर साफ दिखाई दिया। थाना अलापुर पुलिस ने साफ संदेश दिया कि महिला सुरक्षा में बाधा बनने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस