बदायूं EPCIL हत्याकांड में मुख्य आरोपी के पिता गिरफ्तार
बदायूं पुलिस ने EPCIL हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप के पिता राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। राजेश पर रंगदारी मांगने और जमीन पर अवैध कब्जे समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक राजेश लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे मुसाझाग थाना पुलिस ने गांव से गिरफ्तार किया। मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप और उसके दो भाई पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
यह मामला 12 मार्च को मुसाझाग क्षेत्र के सेजनी गांव स्थित EPCIL प्लांट में GM सुधीर कुमार गुप्ता और AGM हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या से जुड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

