2:27 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मदरशील मेमोरियल एकेडमी में मदर्स डे हर्षोल्लास से मनाया

मदरशील मेमोरियल एकेडमी में मदर्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया।

उझानी-बदांयू 9 मई।

उझानी स्थित मदर शील मेमोरियल एकेडमी में आज मदर्स डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। कार्डों को सुंदर चित्रों, भावपूर्ण संदेशों और सजावट से सजाया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने माँ पर आधारित कविताएँ, राइम्स और मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर खुशी और प्रेम के माहौल से सराबोर हो गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माँ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं जो बच्चों को प्रेम, संस्कार और सही मार्गदर्शन देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव माता-पिता का सम्मान करने, उनकी आज्ञा मानने और सेवा करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने यह भी कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद ही जीवन में सफलता का सबसे बड़ा आधार है।


कार्यक्रम का सभी विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया। विद्यालय परिवार ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस