1:34 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पंडित वंशीधर मेमोरियल में मदर्स डे पर हुई कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता

पंडित वंशीधर मेमोरियल में मदर्स डे पर हुई कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता।

उझानी-बदांयू 9 मई।

मदर्स डे के उपलक्ष्य में विद्यालय में आज कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को बढ़ाना था।
इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

“माँ – मेरा पहला शिक्षक” और “माँ का प्यार” पर आधारित कार्ड बनाए गए। बच्चों ने रंगीन कागज़, रिबन, ग्लिटर और पेंट का उपयोग कर रचनात्मक कार्ड तैयार किए।

प्रधानाचार्या रूपा रानी ने कहा, “माँ हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं। इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करना और माँ के त्याग को समझना सिखाती हैं।”

प्रबंधक अवनीश कुमार ने बच्चों को समझाया कि एक दिन नहीं हर पल हमें माँ का शुक्रिया करना चाहिए । कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे माँ का दिल दुखी हो

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने अपने बनाए कार्ड घर ले जाकर माँ को भेंट करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में दिनभर उत्साह और भावनात्मक माहौल बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस