। 

उझानी-बदांयू 9 मई।
नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुहाग पैलैस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय संचालिका वंदना बब्बर द्वारा मां के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में माताओं के लिए रोचक खेलकूद एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वंदना बब्बर ने अपने संबोधन में कहा, “मां केवल जन्म ही नहीं देती, बल्कि जीवन के पहले संस्कार भी देती है। मां ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है।” उनके ओजस्वी विचारों ने उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा अपनी माताओं को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने कविता, नृत्य व गीतों के माध्यम से मातृ-प्रेम व्यक्त किया, जिसे देखकर कई माताओं की आंखें नम हो गईं।
विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के अथक प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत सफल व यादगार रहा। अंत में सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

