मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में थाना मूसाझाग पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं को आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में जानकारी दी।
मिशन शक्ति टीम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है तथा जागरूकता के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

