अलापुर पुलिस को गैंगस्टर एक्ट में बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े वांछित अभियुक्त को दबोचा
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपदभर में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
थाना अलापुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त मुकर्रम पुत्र नन्हे निवासी ग्राम मसूदपुरा थाना उसहैत जनपद बदायूँ को अभियाषा गांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ थाना अलापुर में मु0अ0सं0 88/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई संगीन मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त पर थाना अलापुर में मु0अ0सं0 238/25 धारा 8/20/27(A)/29/7 एक्ट, थाना अलापुर में ही मु0अ0सं0 278/21 धारा 102/41 सीआरपीसी व 411/413 आईपीसी, मु0अ0सं0 280/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा थाना कादरचौक में मु0अ0सं0 40/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
गिरफ्तारी की कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

