12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं की मिसाल: कैंसर पीड़ित पिता की बेटी की शाही शादी


बदांयू 8 मई।

ग्राम सिरसौली, बदायूं में गुरुवार को घनघोर बरसात भी विमलेश की डोली न रोक सकी। कैंसर पीड़ित होरीलाल की बेटी का विवाह शिवम से पूरे सम्मान के साथ हुआ। भव्य पंडाल, दर्जनों व्यंजन और उत्सव जैसा माहौल।

पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सांसद-विधायक प्रतिनिधि, भाकियू टिकैत के राजेश सक्सेना, पप्पू सैफी समेत दर्जनों कार्यकर्ता। पूर्व फौजी रमेश पाल सिंह का विशेष सहयोग रहा।

प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं। मेडिकल कॉलेज से चंद कदम दूर गांव, फिर भी समाजसेवी संगठन और उद्योगपति नहीं आए।

“नेताओं को चंदा देते हैं, लाचार बेटी को नहीं देखा। समाजसेवी सिर्फ होर्डिंग तक सीमित हैं” – पूर्व फौजी रमेश पाल सिंह

कैंसर पीड़ित पिता की आंखें खुशी से छलक पड़ीं। गांव में चर्चा: “नहीं लगा किसी गरीब की बेटी की शादी है।”

विज्ञापन एक्सप्रेस