उझानी, बदायूँ 8 मई 2026।
माँ पूर्णागिरी धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा बुधवार शाम उझानी में पलट गया। हादसे में 8 साल के बच्चे शिवम को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कोतवाली उझानी में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 6 मई 2026 को शाम करीब 7:30 बजे राजेन्द्र, उनकी पत्नी मनोरमा देवी और गांव के अन्य लोग ट्रेन से उझानी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से सभी ई-रिक्शा में सवार होकर गांव लौट रहे थे।
शिकायतकर्ता मनोहर सिंह ने बताया कि कछला रोड स्थित कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र के पास पहुंचते ही चालक कय्यूम पुत्र शाकिर अली ने मना करने के बावजूद तेज रफ्तार व लापरवाही से ई-रिक्शा चलाया। नियंत्रण खोने से रिक्शा पलट गया।
हादसे में राजेन्द्र के 8 वर्षीय नाती शिवम को प्राणघातक चोटें आई हैं। वहीं भूपेन्द्र, विजयकुमारी, भुरे और अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी का इलाज जारी है।
पुलिस ने चालक कय्यूम निवासी बाजारकला, उझानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को सौंपी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

