पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मु0अ0सं0 120/26 धारा 70(2)/127(1) बीएनएस एवं धारा 5G/6 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी रंजीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सहोरा थाना मूसाझाग को दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय बदायूँ में पेश किया, जहां आगे की कार्रवाई की गई।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

